
क्या असम से बाहर भी चमकेगा BJP के स्टार CM हिमंता का सितारा? केंद्रीय नेतृत्व में मिलेगी भूमिका?
Zee News
हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री भले ही असम के हों लेकिन उनकी चर्चा अक्सर दिल्ली में होती रहती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब हिमंता ने राष्ट्रीय राजनीति की तरफ अग्रसर होने के भी संकेत दे दिए हैं.
नई दिल्ली: हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री भले ही असम के हों लेकिन उनकी चर्चा अक्सर दिल्ली में होती रहती है. सरमा विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं. साथ ही कई बार वो ट्विटर पर गर्मागर्म बहसों का भी हिस्सा बनते हैं. असम में 'मामा' के नाम से लोकप्रिय हिमंता के नेतृत्व में एक दिन पहले महत्वपूर्ण शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं. करीब सात साल पहले कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले हिमंता का कद पार्टी में भी बढ़ता गया है. हाल ही में महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के दौरान शिवसेना के बागी विधायक असम की राजधानी गुवाहाटी में ही रुके थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब हिमंता ने राष्ट्रीय राजनीति की तरफ अग्रसर होने के भी संकेत दे दिए हैं. To free the country from shackles of hate and undo the damage done by BJP-RSS.
बीते एक महीने से हिमंता राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष को घेरते दिख रहे हैं. हाल ही में उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा शिक्षा व्यवस्था को लेकर किए दावों पर सवाल खड़े किए थे. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी व्यंग्यात्मक वीडियो शेयर किया था. विपक्षी नेता जयराम रमेश ने भी हिमंता बिस्व सरमा का जिक्र किया था.
