
क्या अब सावरकर के खिलाफ बयान नहीं देंगे राहुल? शरद पवार ने दी सलाह!
Zee News
दरअसल पवार को लगता है कि अगर राहुल सावरकर के खिलाफ बयान देते रहे तो विपक्षी एकता खतरे में पड़ सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह खबर दी गई है.
नई दिल्ली. राहुल गांधी भविष्य में हिंदू राष्ट्रवादी विनायक दामोदर सावरकर पर नरम रुख अख्तियार कर सकते हैं. नरम रुख यानी वो अब सावरकर के मुद्दे पर बयान देने से बच सकते हैं. राहुल को सावरकर का मुद्दा न उठाने की सलाह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के दिग्गज नेता शरद पवार ने दी है. दरअसल पवार को लगता है कि अगर राहुल सावरकर के खिलाफ बयान देते रहे तो विपक्षी एकता खतरे में पड़ सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह खबर दी गई है.
राहुल के बयान से खफा उद्धव की शिवसेना दरअसल 'मोदी सरनेम' पर बयान को लेकर सजा मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि वो सावरकर नहीं हैं और माफी नहीं मांगेंगे. राहुल के इस बयान के बाद उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने नाराजगी जताई है. राहुल के बयान ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में तनाव पैदा कर दिया है.
