
क्या अखिलेश के साथ चाचा शिवपाल भी आएंगे? ओपी राजभर बोले- इस 27 को सब साफ हो जाएगा
Zee News
समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर उत्साहित ओपी राजभर ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से तमाम मुद्दों पर बात हो गई है. टिकट बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मिल बैठकर चर्चा कर लेंगे.
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से राजधानी लखनऊ में मुलाकात की. इसके बाद सुभासपा और सपा ने अपने-अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने का ऐलान किया. ओम प्रकाश राजभार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करना ही उनका लक्ष्य है.
समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर उत्साहित ओपी राजभर ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से तमाम मुद्दों पर बात हो गई है. टिकट बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मिल बैठकर चर्चा कर लेंगे. सपा यदि सुभासपा को एक भी सीट नहीं देगी तब भी हम साथ रहेंगे. उन्होंने इस गठबंधन में शिवपाल यादव होंगे या नहीं, इसे लेकर गोलमोल जवाब दिया. ओपी राजभार ने कहा कि इसके लिए 27 तक इंतजार कीजिए, सारी तस्वीर साफ हो जाएगी.
