)
कौन हैं स्वाति मिश्रा, जिनके भजन 'राम आएंगे' की पीएम मोदी ने की तारीफ
Zee News
Shri Ram Bhajan: पीएम मोदी ने स्वाति मिश्रा के द्वारा गाया हुआ भजन अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. Swati Mishra- Topic नाम यूट्यूब चैनल पर 'राम आएंगे' भजन अब से दो महीने पहले डाला गया था. अब देखें तो पीएम मोदी के शेयर करने के बाद से इस भजन पर व्यूज बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक 3.4M लोगों द्वारा इस भजन को सुना जा चुका है.
PM Modi Praised Swati Mishra, Shri Ram Bhajan: 22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है. यह भारत के लिए वर्ष की सबसे बड़ी और साथ ही सबसे महत्वपूर्ण तारीखों में से एक होगी. इस दिन अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है. 500 से अधिक सालों के बाद रामलला मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. वहीं, देखा जाए तो पूरे सोशल मीडिया पर राम मंदिर छाया हुआ है और साथ ही भगवान के भजनों ने भी लोगों में उत्साह बढ़ा रखा है. 'राम आएंगे' भजन इस मौके पर बहुत सुना जा रहा है. अब जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस भजन को शेयर किया है. श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है…
