
कौन हैं पुष्कर सिंह धामी? बनने जा रहे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री
NDTV India
धामी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है. 2017 के चुनावी हसफनामे में उन्होंने अपना पेशा वकालत बताया था.
उत्तराखंड बीजेपी विधायक दल ने युवा नेता पुष्कर सिंह धामी को अपना नया नेता चुन लिया है. धामी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. धामी कुमाऊं क्षेत्र के उधम सिंह नगर जिले की खटीमा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. वो 45 साल के हैं. संघ से बेहद अच्छे रिश्ते रखने वाले पुष्कर सिंह धामी को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है.











