
कौन हैं तरुण मेहता, जिन पर हो रही पैसों की बारिश, छोटी सी कंपनी को 'बना दिया यूनिकॉर्न'
Zee News
एक और भारतीय स्टार्टअप यूनिकॉर्न बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस बार फंड देने वालों में अमेरिकी निवेशक के भी होने की बात सामने आ रही है. 250 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाने की तैयारी कर रही कंपनी पर पैसों की बारिश होने के आसार हैं.
नई दिल्लीः एक और भारतीय स्टार्टअप यूनिकॉर्न बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस बार फंड देने वालों में अमेरिकी निवेशक के भी होने की बात सामने आ रही है. 250 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाने की तैयारी कर रही कंपनी पर पैसों की बारिश होने के आसार हैं.
फिर से निवेश जुटा रही एथर एनर्जी मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु आधारित इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी एथर एनर्जी एक बार फिर फंडिंग की तलाश में है. इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों में से एक ने बताया कि एथर एनर्जी एक महत्वपूर्ण सेकेंडरी कंपोनेंट के साथ प्राइमरी इन्फ्यूजन में लगभग 250 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना बना रही है.
