)
कौन हैं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, नहीं लिख पाईं बेटी 'पढ़ाओ-बेटी बचाओ'
Zee News
तीसरी मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर धार से 2.18 लाख वोटों से जीतकर संसद पहुंची हैं. 46 वर्षीय ठाकुर मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रमुख आदिवासी चेहरों में गिनी जाती हैं.
धार. केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा गलत लिखने का मामला तूल पकड़ रहा है. इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है जिसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने सावित्री ठाकुर योग्यता पर सवाल उठाए हैं. दरअसल यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के धार के ब्रम्हा कुंडी स्थित एक सरकारी स्कूल में 18 जून (मंगलवार) को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत आयोजित किया गया था.
More Related News
