
कोविशील्ड डोज गैप विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री का स्पष्टीकरण, बोले- वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर लिया गया फैसला
NDTV India
कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराक के बीच अंतर बढ़ाने को लेकर उपजे विवाद पर केंद्र सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराक के बीच अंतर बढ़ाने का निर्णय पारदर्शी और वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर था. डॉ हर्षवर्धन का आज बुधवार को किया गया ट्वीट, केंद्र के टीकाकरण सलाहकार समूह प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा के ट्वीट के बाद आया है.
कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराक के बीच अंतर बढ़ाने को लेकर उपजे विवाद पर केंद्र सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराक के बीच अंतर बढ़ाने का निर्णय "पारदर्शी" और "वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर" था. डॉ हर्षवर्धन का आज बुधवार को किया गया ट्वीट, केंद्र के टीकाकरण सलाहकार समूह प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा के ट्वीट के बाद आया है.











