
कोविड-19 से मरीज की मौत पर अहले खाना ने अस्पताल में मुलाज़िमों के साथ की मारपीट
Zee News
Coronavirus in Pune: पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस हवाले से 10-12 लोगों के ग्रूप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पुणे: पुणे के पिम्परी चिंचवाड इलाके में कोरोना वायरस की वजह से एक मरीज की मौत होने के बाद उसके परिवारवालों ने मुबैय्यना तौर पर अस्पताल में तोड़फोड़ की और मुलाजिमों को पीटा. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस हवाले से 10-12 लोगों के ग्रूप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ये घटना सोमवार दोपहर देहू रोड इलाके में मौजूद कंटोन्मेंट अस्पताल की है. अफसर ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर देहू रोड इलाके में मौजूद कंटोन्मेंट अस्पताल की है. देहू रोड थाने के सब इंस्पेक्टर प्रसाद गोवाले ने बताया, 'कोरोना वायरस होने के बाद 28 वर्षीय युवक को 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 87 फीसदी था और अस्पताल के मुलाजिमों ने युवक के परिजनों से उसे सरकारी यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराने को कहा.'More Related News
