
कोविड-19 : पिछले 24 घंटे में 3,43,144 नए मामले आए सामने और 4000 की मौत
NDTV India
कोविड-19 : पिछले 24 घंटे में 3,43,144 नए मामले आए सामने और 4000 की मौत
भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में शुक्रवार को कुछ देखने को मिली है. हालांकि, अब भी नए मामले साढ़े तीन लाख के आसपास बने हुए हैं, जो चिंता का विषय है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 3,43,144 नए मामले दर्ज किए गए. इस दौरान, 4000 मरीजों की घातक वायरस की वजह से मौत हुई. नए मामले दर्ज होने के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर 2 करोड़ 40 लाख के पार चली गई है. मृतकों का आंकड़ा 2.62 लाख के ऊपर पहुंच गया है.










