
कोविड-19 : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3,009 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे आया
NDTV India
दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5% के नीचे पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.76% रहा. 4 अप्रैल के बाद पहली बार इतना कम पॉजिटिविटी रेट रहा. WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 5% से नीचे पॉजिटिविटी रेट एक सुरक्षित स्तर है.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना केसों की संख्या लगातार कम हो रही है, इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5% के नीचे पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.76% रहा. 4 अप्रैल के बाद पहली बार इतना कम पॉजिटिविटी रेट रहा. WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 5% से नीचे पॉजिटिविटी रेट एक सुरक्षित स्तर है.दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 5% के नीचे जाने से लॉक डाउन खुलने की अटकलें तेज़ हो गई हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3009 नए मामले आए जबकि 252 की मौत हुई. 1 अप्रैल के बाद सबसे कम नए मामले है. एक्टिव मामलों की संख्या भी 36,000 से नीचे हुई, 11 अप्रैल के बाद सबसे कम एक्टिव केस हैं.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












