
कोविड-19 की उत्पत्ति की तलाश रुक गई है : डब्ल्यूएचओ की टीम में शामिल वैज्ञानिक
NDTV India
डब्ल्यूएचओं विशेषज्ञों का विश्लेषण मार्च में प्रकाशित किया गया था जिसमें जानवर से इंसान में वायरस के फैलने की आशंका जताई थी और उन्होंने कहा था कि प्रयोगशाला से वायरस के प्रसार की संभावना बहुत कम है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) द्वारा कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चीन भेजे गए अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहा कि तलाश रुक गई है. उन्होंने चेतावनी दी कि इस रहस्य पर से पर्दा उठाने के रास्ते ‘ तेजी से बंद हो रहे हैं.'' इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा वायरस की उत्पत्ति संबंधी अनुसंधान की खुफिया समीक्षा अनिर्णायक साबित हुई है. वाशिंगटन पोस्ट द्वारा बुधवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक खुफिया समीक्षा के दौरान इस निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सका कि वायरस जानवरों से इंसानों में फैला या चीन की प्रयोगशाला से उसका प्रसार हुआ. जर्नल नेचर में प्रकाशित डब्ल्यूएचओ द्वारा तैनात विशेषज्ञों की टिप्पणी में कहा गया कि वायरस की उत्पत्ति संबंधी जांच ‘‘अहम मोड़'' पर है और तत्काल साझेदारी की जरूरत है लेकिन इसके स्थान पर गतिरोध बना हुआ है. उन्होंने रेखांकित किया कि अन्य बातों के साथ चीनी अधिकारी अब भी मरीजों की गोपनीयता का हवाला देते हुए कुछ आंकड़े देने को अनिच्छुक हैं.More Related News

न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में दोनों पायलटों की मौत
US Plane Collision: न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर












