
कोविड से लड़ने के लिए महाराष्ट्र सरकार की बड़ी तैयारी, Corona Vaccine खरीदने के लिए जारी किया ग्लोबल टेंडर
Zee News
महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) अंतरराष्ट्रीय बाजार से 5 करोड़ कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की डोज खरीदेगी और ग्लोबल टेंडर के लिए 8 दिनों का वक्त दिया गया है.
मुंबई: कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की कमी को दूर करने के लिए महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) ने बड़ा कदम उठाया है और टीके के लिए ग्लोबल टेंडर (Global Tender for Covid Vaccine) निकाला है. महाराष्ट्र सरकार की कोशिश है कि राज्य में जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो सके. इस ग्लोबल टेंडर में फाइजर और मॉडर्ना जैसी विश्व स्तरीय वैक्सीन निर्माता कंपनियां भी शामिल हो सकेंगी. महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) अंतरराष्ट्रीय बाजार से 5 करोड़ वैक्सीन डोज खरीदेगी और टेंडर के लिए 8 दिनों का वक्त दिया गया है. केंद्र द्वारा वैक्सीन आयत की अनुमति के बाद राज्य की ओर से टेंडर जारी किया गया है. टेंडर में कुछ जानकारियां मांगी गई हैं. जैसे- वैक्सीन निर्माता टीके की कितनी डोज देगा. वैक्सीन कितने दिनों में उपलब्ध होगी और इसकी कीमत कितनी होगी.More Related News
