
कोविड से लड़ने के बाद 150 दिनों की नन्ही परी की मौत, गम में डूबे पिता बोले- 'कितने दर्द में रही होगी...'
NDTV India
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में 150 दिनों की नवजात शिशु परी कोविड से जिंदगी की जंग लड़ती रही, लेकिन उसका नन्हा शरीर हार गया. परी कोविड से संक्रमित थी और वो छह दिनों से वेंटिलेटर पर थी.
कोरोनावायरस महामारी लाखों जिंदगियां उजाड़ रही है. दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में 150 दिनों की नवजात शिशु परी कोविड से जिंदगी की जंग लड़ती रही, लेकिन उसका नन्हा शरीर हार गया. परी कोविड से संक्रमित थी और वो छह दिनों से वेंटिलेटर पर थी. गम में डूबे परी के पिता ने NDTV से कहा कि 'उसका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा था.... वो कितने दर्द में रही होगी, लेकिन वो हमसे नहीं कह सकती थी. वायरस इतना खतरनाक था, कि इससे उसके फेफड़े पूरी तरह संक्रमित हो चुके थे.'










