
कोविड वैक्सीन के बूस्टर डोज पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या आया अपडेट
Zee News
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के खिलाफ वैक्सीन को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है और भारत में फिलहाल 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) दी जा रही है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और महामारी के खिलाफ वैक्सीन को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है. भारत में फिलहाल 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है और इस बीच कई विकसित देशों ने कोविड-19 के खिलाफ बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है. इसके बाद सवाल सामने आने लगा है कि भारत में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज कब दी जाएगी. इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है और कहा है कि प्राथमिकता दो खुराक का पूर्ण टीकाकरण का है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने साफ किया है कि भारत की प्राथमिकता सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों डोज देने की है और यह जारी रहेगा. सरकार का लक्ष्य साल के अंत तक सभी का वैक्सीनेशन करना है. बूस्टर डोज (Covid-19 Vaccine Booster Dose) इस समय वैज्ञानिक चर्चा में केंद्रीय विषय नहीं है.
