)
कोलकाता रेप-मर्डर केस: बंगाल सरकार पर बरसे अधीर रंजन, दोषियों को बचाने के लगाए आरोप
Zee News
अधीर रंजन ने कहा-पहले हम कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में जो कहते थे, वह सही है. बंगाल सरकार सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है. इसलिए वह सिर्फ अनदेखी कर रही है. यहां सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है, वे आरोपियों की मदद कर रहे हैं.
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. अब दिग्गज कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. चौधरी ने कहा-कोलकाता में जो हुआ, वह निंदा जनक घटना है. सरकार को इस मामले की जांच करनी चाहिए, लेकिन सरकार संदेह में है और बंगाल ही नहीं पूरे देश में इस घटना को लेकर विरोध हो रहा है.
More Related News
