
कोलकाता में फर्जी वैक्सीनेशन के घोटाले के बीच खुद को आईएएस बताने वाला शख्स गिरफ्तार
NDTV India
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन के भीतर बैठे व्यक्ति ने पहले कहा कि वह केंद्रीय सतर्कता आयोग का एक अधिकारी है. फिर उसने अचानक अपनी बात बदल दी और कहा कि वह नार्कोटिक्स सेल का अधिकारी है, लेकिन वह कोई पहचान-पत्र नहीं दिखा पाया और हमें लगातार धमकी और चुनौती देता रहा.
बंगाल पुलिस ने मध्य कोलकाता के बेनियापुकुर इलाके से खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को इस घटनाक्रम का खुलासा किया.यह गिरफ्तारी शहर में फर्जी कोविड टीकाकरण शिविरों में जारी जांच के बीच हुई है जिनका आयोजन फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब ने किया था. यह गिरफ्तारी मंगलवार रात को हुई जब पुलिस ने बेनियापुकुर में नाके पर वीआईपी स्टिकर लगे एक एसयूवी को रोका जिसमें ‘केंद्रीय निगरानी आयोग' का बोर्ड और नीले रंग की बत्ती लगी हुई थी.











