
कोर्ट से बीमा कंपनी को फटकार, कहा- स्मोकिंग से कैंसर होने के सबूत नहीं; दो मुआवजा
Zee News
No Evidence Of Cancer Cause By Smoking: कोर्ट ने कहा कि बीमा कंपनी के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे साबित हो सके कि शख्स स्मोक करने का आदी था.
अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में कोर्ट ने एक बीमा कंपनी को फटकार लगाई है. कोर्ट ने बीमा कंपनी को फेफड़ों के कैंसर के इलाज में खर्च हुए पैसों को शख्स को चुकाने का आदेश दिया है. बता दें कि इससे पहले बीमा कंपनी ने ये कहते हुए मुआवजा देने से इनकार कर दिया था कि शख्स को स्मोक करने की आदत थी और इसी वजह से उसे फेफड़ों का कैंसर (Evidence Of Lung Cancer) हुआ था.
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि शख्स को स्मोक करने की आदत थी और इसी कारण उसे फेफड़ों का कैंसर हो गया. हालांकि इलाज के दस्तावेजों पर एडिक्शन स्मोकिंग लिखा है लेकिन इससे साबित नहीं होता है कि शख्स स्मोक करने का आदी था. बीमा कंपनी मुआवजा नहीं देने के लिए इस बात को आधार नहीं बना सकती है.
