
कोरोनो से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों के लिए योगी सरकार ने किया सहायता का ऐलान
Zee News
कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक मदद दिए जाने का ऐलान योगी आदित्यनाथ ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर किया.
लखनऊ: पत्रकारों को प्रोत्साहित करने और उनके अथक एवं असमानांतर योगदान को सम्मानित करने के प्रयास के तहत उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वाले खबरनवीसों के परिवारों के लिए 10 लाख रूपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की. 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' के मौके पर आदित्यनाथ न कहा, 'आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक हिंदी पत्रकारिता का सामाजिक जनजागरण एवं राष्ट्र निर्माण में अप्रत्याशित योगदान रहा है. हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.'More Related News
