
कोरोना: Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, ट्वीट कर कहा- 'कर दिया सिस्टम ने आत्मनिर्भर!'
Zee News
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले और मृतकों की संख्या पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा- कर दिया सिस्टम ने आत्मनिर्भर!
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की भयावह स्थिति को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार (Central Government) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'इस महामारी से 2 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई, लेकिन जवाबदेही ‘जीरो’ है.' कोविड की दूसरी लहर का चौथा सप्ताह 2 लाख से ज़्यादा मृतक जवाबदेही ज़ीरो इलाज की कमी के चलते अपने प्रियजन खो रहे देशवासियों को मेरी संवेदनाएँ। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोविड की दूसरी लहर का चौथा सप्ताह 2 लाख से ज्यादा मृतक, जवाबदेही जीरो. कर दिया सिस्टम ने ‘आत्मनिर्भर’!More Related News
