
कोरोना: Monoclonal Antibody Therapy हो सकती है कारगर, 12 घंटे में ही ठीक हुए मरीज
Zee News
मोनोक्लोनल एंटीबॉडी (Monoclonal Antibody Therapy), एंटीबॉडी की एक 'कॉपी' है, जो एक विशिष्ट एंटीजन को टारगेट करती है. इस इलाज का इस्तेमाल पहले इबोला और HIV में किया जा चुका है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. कोरोना वायरस के इलाज के लिए हर रोज नई स्टडी सामने आ रही है. कोरोना के इलाज में कारगर बताई जाने वाली मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी (Monoclonal Antibody Therapy) का इस्तेमाल अब भारत में भी शुरू हो गया है. इसके शुरुआती नतीजे राहत देने वाले हैं. गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने कोरोना के मरीजों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी दी. डॉक्टरों के मुताबिक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी (Monoclonal antibody therapy for covid 19) से 12 घंटे के भीतर Covid-19 के दो मरीजों के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ. सर गंगाराम अस्पताल (SGRH) की मेडिकल डिपार्टमेंट की सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर पूजा खोसला ने बताया कि 36 वर्षीय एक स्वास्थ्यकर्मी तेज बुखार, खांसी, मांसपेशी दर्द, बेहद कमजोरी और White Blood Cells की कमी से पीड़ित थे. उन्हें मंगलवार को बीमारी के छठे दिन मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दिया गया.More Related News
