
कोरोना से हुई मौतों पर मुआवजे को लेकर सरकार ने SC में दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
Zee News
सुप्रीम र्कोट में दायर अपील में कहा गया था कि मुखतलिफ राज्यों में कोविड से होने वाली सरकारी आंकड़ों में भारी कमियां हैं. मरीजों के डेथ सर्टिफिकेट में मौत की वजह का जिक्र नहीं किया जा रहा है, जिससे परिवारों को मुआवजा मिलना मुश्किल हो रहा है.
नई दिल्लीः मुल्क के कई रियासतों में कोविड-19 से मरने वाले मरीजों की सरकारी डाटा में मुबैयना तौर पर हुई भारी फेरबदल और महलूकीन के खानदान को मुआवजा देने के मुद्दे पर मरकजी हुकूमत ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश किया है. सरकार ने कहा है कि कोविड से मरने वाले सभी मरीजों को वह कोविड डेथ मानेगी लेकिन कोरोना से होने वाली सभी मौतों पर सरकार 4 लाख का मुआवजा नहीं दे सकती है. मरकजी सरकार ने कोर्ट के एक नोटिस पर हलफनामा दायर किया है. सुप्रीम कोर्ट ने कोविड से हुई मौतों पर मुआवजे और मौतों के सर्टिफिकेशन के लिए दायर एक अपील पर हुकूमत से जवाब मांगा था.More Related News
