
कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहे पंजाब और गुजरात, राज्यों में 1 मई से वैक्सीनेशन को लेकर अनिश्चितता बरकरार
Zee News
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राज्य को वैक्सीन की पर्याप्त खुराकें नहीं मिल रही हैं.
नई दिल्ली: पंजाब और गुजरात में एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण को लेकर अनिश्चितता है, क्योंकि दोनों राज्यों की सरकारों ने कहा है कि उनके पास कोरोना वायरस रोधी टीके की पर्याप्त खुराकें नहीं हैं. पंजाब को नहीं मिली पर्याप्त वैक्सीनें पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने गुरुवार को कहा, 'हमें टीके की पर्याप्त खुराकें नहीं मिल रही हैं. इसलिए हमें समस्या का सामना करना पड़ रहा है. टीकाकरण के लिए हमारे पास पर्याप्त संख्या में कर्मी और व्यवस्था है.'More Related News
