
कोरोना वैक्सीनेशन में नया रिकॉर्ड, देश की 70% वयस्क आबादी को लगी पहली डोज
Zee News
भारत में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव (Corona Vaccination Drive) लगातार तेज हो रही है. 70 प्रतिशत वयस्क आबादी के टीकाकरण के साथ ही देश भर में लोगों को टीके की 91 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.
नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली डोज दे दी गई है. देश भर में लोगों को टीके की 91 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक 25 प्रतिशत वयस्क आबादी का पूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘सशक्त राष्ट्र, तेज टीकाकरण: भारत ने 70 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दे दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में देश कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. शाबाश भारत, कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखें.’
