
कोरोना, वुहान और चीन की आर्मी का कनेक्शन! जिनपिंग का सच क्या है?
Zee News
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि वुहान की लैब चीन की मिलिट्री से जुड़ी गतिविधियों में भी शामिल थी.
नई दिल्ली: चीन और कोरोना के कनेक्शन का अभी खुलासा हुआ भी नहीं है कि एक और गंभीर आरोप सामने आया है. वुहान की लैब चीन की मिलिट्री से जुड़ी गतिविधियों में भी शामिल थी, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने ऐसा दावा किया है. माइक पॉम्पियो का कहना है कि 'मैं यह निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि वे (वुहान लैब) पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़े कामों में शामिल थे. लैब में मिलिट्री से जुड़ी जो गतिविधियां हो रही थीं उन्हें सिविलियन रिसर्च बताया गया. उन्होंने हमें इसके बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया. यहां तक कि उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को भी इस बारे में बताने से इनकार कर दिया था.'More Related News
