
कोरोना वायरस के प्रकोप देखते हुए BHU में बंद हुई कक्षाएं, छात्रों को हॉस्टल खाली करने के निर्देश
Zee News
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सभी ऑफलाइन क्लासेज को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.
लखनऊ: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र, पंजाब और मध्य प्रदेश में बढ़ रहे केसों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार सक्रिय हो गई है. एक ओर सीएम योगी आदित्यनाथ कोविड-19 को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. वहीं, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सभी ऑफलाइन क्लासेज को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. अगले आदेश तक बीएचयू की कक्षाएं बंद कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया. साथ में सभी छात्रों को जल्द से जल्द हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, होली की छुट्टियां 23 मार्च से कर दी गई हैं और अगले आदेश तक सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज की बातें कहीं गई हैं.More Related News
