
कोरोना: मुआवजा और डेथ सर्टिफिकेट मामले में SC ने केंद्र पर जताई नाराजगी, 11 सितंबर तक मांगा जवाब
Zee News
कोरोना वायरस (Coronavirus) से जान गंवाने वालों के परिवार को मुआवजा देने और डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र सरकार पर नाराजगी जताई है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के बीच सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने महामारी से जान गंवाने वालों के परिवार को मुआवजा देने और डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के मामले में केंद्र सरकार पर नाराजगी जताई है. कोर्ट ने इस मामले में अब तक जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर फटकार लगाई. मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र सरकार से कहा कि जब तक आप कदम उठाएंगे, तब तक कोविड-19 की तीसरी लहर आकर जा चुकी होगी. कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस मामले में 11 सितंबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया.More Related News
