
कोरोना: महाराष्ट्र में नई गाइडलाइंस जारी, प्राइवेट ऑफिस और थियेटर 31 मार्च तक 50% क्षमता पर ही चलेंगे
NDTV India
महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की संख्या में हो रहे इजाफे के बीच राज्य सरकार ने नया आदेश जारी किया है. इसमें सभी थिएटर, ऑडिटोरियम और ऑफिसेस को 31 मार्च तक 50 प्रतिशत क्षमता से ही चलाने के निर्देश दिए गए हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की संख्या में हो रहे इजाफे के बीच राज्य सरकार ने नया आदेश जारी किया है. इसमें सभी थिएटर, ऑडिटोरियम और ऑफिसेस को 31 मार्च तक 50 प्रतिशत क्षमता से ही चलाने के निर्देश दिए गए हैं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में गुरुवार को 24 घंटों में कोरोना के 25,833 नए केस रिकॉर्ड हुए हैं, पिछले साल कोरोना महामारी के सामने आने के बाद एक दिन में यह केसों की सर्वाधिक संख्या है.











