
कोरोना महामारी में ठगी करने वालों पर Delhi Police का एक्शन, Operation Cyber Prahar में पकड़े 366 आरोपी
Zee News
कोरोना महामारी (Coronavirus) की दूसरी लहर में लोगों से ठगी करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है. पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी संख्या में आरोपियों को पकड़ा है.
नई दिल्ली: कोरोना महामारी (Coronavirus) की दूसरी लहर में लोग एक ओर चिकित्सा सुविधाओं की कमी से परेशान हैं. वहीं ठगों (Cyber Fraud) ने इस आपदा में भी लोगों को लूटने का मौका नहीं छोड़ा है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अब ऐसे लोगों को पकड़ने का अभियान शुरू किया है, जो कोरोना (Coronavirus) से पीड़ित लोगों से ठगी (Cyber Fraud) करने में लगे हैं. पुलिस के मुताबिक 1 महीने में ठगी के मामलों में करीब 600 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 1150 मोबाइल सिम कार्ड ब्लॉक किए गए हैं. इसके साथ ही ठगी के आरोप में 366 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.More Related News
