
कोरोना मरीज़ ने PGI की चौथी मंज़िल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान हुई मौत
Zee News
दूसरी रियासतों की तरह पंजाब में भी कोरोना के मामले बड़े तेज़ी से बढ़ रहे हैं. सूबे में अब तक 358186 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं.
चंडीगढ़: पीजीआई चंडीगढ़ की चौथी मंजिल से एक कोरोना के मरीज ने छ्लांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. मरने वाले की पहचान पंचकूला के सेक्टर 17 निवासी 42 वर्षीय विनोद रोहिला के तौर पर हुई है. पुलिस जांच में सामने आया कि कोरोना की वजह से विनोद दिमागी एतबार से परेशान हो गया था. गुरुवार दोपहर करीब सवा 12 बजे पुलिस को खबर मिली की पीजीआई के एमएस ऑफिस के पास से एक शख्स ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी है. उसके बाद फौरन उसे पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का नाम विनोद है, और उसका पिछले कुछ दिनों से पीजीआई में कोविड-19 का इलाज चल रहा था.More Related News
