
कोरोना: भारत ने UK को दिया करारा जवाब, वहां से आने वाले नागरिकों पर लागू होंगे ये नियम
Zee News
भारत में बनी कोरोना वैक्सीन को मान्यता देने का आग्रह ब्रिटेन ने स्वीकार नहीं किया है.
नई दिल्ली: भारत में बनी कोरोना वैक्सीन को मान्यता देने का आग्रह ब्रिटेन ने स्वीकार नहीं किया है. इसे देखते हुए भारत ने भी ब्रिटेन के खिलाफ जवाबी कदम उठाने की घोषणा की है.
भारत ने शुक्रवार को घोषणा की कि 4 अक्टूबर के बाद ब्रिटेन से भारत आने वाले सभी यात्रियों को 10 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा. वहां से आने वाले सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर RT-PCR कोरोना जांच होगी. यही नहीं, भारत में आने के 8 दिन बाद फिर से उन यात्रियों को RT-PCR टेस्ट करवाना होगा.
More Related News
