
कोरोना पर काबू पा रहा UP! 24 घंटे में 1497 नए मामले, 5491 लोगों ने जीती जंग
Zee News
अब तक कुल 49409446 सैम्पल की टेस्टिंग हो चुकी है. उत्तर प्रदेश सर्वाधिक कोविड टेस्ट करने वाला राज्य है.
लखनऊ: यूपी में कोरोना का कहर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है. प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में भी कमी आई है. वहीं, रिकवर हुए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1,497 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 5,491 मरीज कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं. 151 लोगों की मौत यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 151 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 312677 टेस्ट हुए. वहीं, अब तक कुल 49409446 सैम्पल की टेस्टिंग हो चुकी है. उत्तर प्रदेश सर्वाधिक कोविड टेस्ट करने वाला राज्य है.More Related News
