
कोरोना: दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में देर रात पहुंचा Oxygen टैंकर, टल गया 100 मरीजों की सांसों का संकट
Zee News
गंगाराम अस्पताल प्रशासन ने रात में भेजे SOS संदेश में कहा था कि उसके पास केवल करीब 500 घन मीटर ऑक्सीजन (Oxygen) बची है, जो करीब 45 से 60 मिनट ही चलेगी और 100 से अधिक मरीजों का जीवन खतरे में है.
नई दिल्ली: राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल (SGRH) में लगातार ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी के मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई एक और अपील के बाद देर रात गंगाराम अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति करा दी गई है. इस तरह अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान पर मंडरा रहा खतरा टल गया है. दरअसल शनिवार रात अस्पताल प्रशासन ने एक बार फिर जीवन रक्षा संदेश (SOS) भेजते हुए कहा कि उसके पास सिर्फ 45 मिनट तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन बची है और इस वजह से वहां भर्ती करीब 100 से अधिक मरीजों का जीवन जोखिम में है. अस्पताल ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटे में कम से कम चार SOS भेजे हैं और वहां लगातार संकट की स्थिति बनी हुई है.More Related News
