
कोरोना के 90% से ज्यादा मरीज घर पर ही ठीक हो रहे: डॉ त्रेहन
Zee News
एम्स (AIIMS) के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया, मेदांता के डॉ नरेश त्रेहान, HOD मेडिसिन और प्रोफेसर AIIMS डॉ नवीन विग और DG हेल्थ डॉ सुनील कुमार ने COVID-19 ने संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा, ज्यादातर मरीज घर पर ही ठीक हो सकते हैं.
नई दिल्ली: एम्स (AIIMS) के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया, मेदांता के डॉ नरेश त्रेहान, HOD मेडिसिन और प्रोफेसर AIIMS डॉ नवीन विग और DG हेल्थ डॉ सुनील कुमार ने COVID-19 से संबंधित मुद्दों पर जानकारी देते हुए कहा, ज्यादातर मरीज घर पर ही ठीक हो सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा, रेमडेसिविर हर मरीज के लिए जरूरी नहीं, माइल्ड केसेज में इससे और ज्यादा नुकसान हो सकता है.More Related News
