
कोरोना के मामलों भारी गिरावट, 24 घंटों में आए सिर्फ इतने मरीज, 3,129 की हुई मौत
Zee News
हेल्थ मिनिस्ट्री ने सोमवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देशभर में एक लाख 53 हजार 347 नए मामले सामने आए हैं.
नई दिल्ली: देश में हाहाकार मचा देने वाली कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कम हो रही है और नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. सोमवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 1.53 लाख नए मरीज सामने आए हैं. इसके अलावा मरने वालों की तादाद में कमी आई है. हेल्थ मिनिस्ट्री ने सोमवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देशभर में एक लाख 53 हजार 347 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मामलों की तादाद 2.80 करोड़ को पार कर गई है. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 3,129 लोगों की मौत हुई और अब देशभर में कुल मरने वालों की तादाद 3 लाख 29 हजार से ज्यादा पहुंच गई है.More Related News
