
कोरोना के मामले बढ़े, पर एक्टिव केस 262 दिनों में सबसे कम
Zee News
बीते 24 घंटों में संक्रमण से 266 और लोगों की मौत हुई. अब मृतकों की संख्या बढ़कर 4,61,057 हो गई है.
नई दिल्लीः भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,451 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,66,987 हो गई है. रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना के 598 केस अधिक आए. हालांकि, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,42,826 हो गई है, जो 262 दिन में सबसे कम है.
4.61 लाख हुई मृतकों की संख्या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 266 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,61,057 हो गई है. देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 134 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं.
More Related News
