
कोरोना के बीच कैसे मनाई जाए दिवाली और ईद, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
NDTV India
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत अभी भी Covid-19 की दूसरी लहर से बाहर नहीं निकल सका है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ऐसे में लोगों को दिवाली, ईद और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों को घर पर भीड़ इकट्ठा किए बिना मनाना चाहिए.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत अभी भी Covid-19 की दूसरी लहर से बाहर नहीं निकल सका है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ऐसे में लोगों को दिवाली, ईद और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों को घर पर भीड़ इकट्ठा किए बिना मनाना चाहिए. नीति आयोगे के सदस्य और कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. वीके पॉल ने कहा, "गणेश चतुर्थी, दिवाली और ईद आने वाले हैं. इस साल भी, पिछले साल की तरह उन्हें प्रतिबंधात्मक तरीके से मनाने की आवश्यकता होगी और हम सभी से घर पर रहने की अपील करते हैं." कोरोनोवायरस महामारी पर स्वास्थ्य मंत्रालय की समाचार ब्रीफिंग में बोलते हुए उन्होंने कहा, "पिछले साल की तरह, त्योहारों को कम तरीके से मनाया जाना चाहिए. किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना अनिवार्य है."More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












