
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सरकार ने दिया कोविशील्ड के 10 करोड़ डोज बनाने का ऑर्डर
Zee News
देश में कोरोना की दूसरी लहर के संकट के बीच केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए सीरम इन्सटीट्यूट ऑफ इंडिया को 10 करोड़ डोज तैयार करने को कहा है.
नई दिल्ली: एक बार फिर देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत पुणे स्थित सीरम इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया(एसएसआई) को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के 10 करोड़ डोज तैयार करने को कहा है. जिससे के देश में कोरोना वैक्सीनेशन के कार्यक्रम में और तेजी लाई जा सके. एसएसआई के अधिकारियों के मुताबिक अबतक कंपनी भारत सरकार को कोविशील्ड के 6.6 करोड़ डोज सप्लाई कर चुकी है. वहीं 6 करोड़ डोज दूसरे देशों को कोवैक्स के जरिए भेजे जा चुके हैं. भारत सरकार ने जनवरी में एसएसआई को 1.1 करोड़ डोज का निर्माण करने का ऑर्डर दिया था. भारत के अलावा पुणे की ये कंपनी कई गरीब देशों को GAVI के कोवैक्स कार्यक्रम के अंतर्गत कोविशील्ड की आपूर्ति कर रही है. कंपनी के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अबतक दुनियाभर के 70 देशों में दवा सप्लाई की जा चुकी है.More Related News
