
कोरोना के प्रसार को कम कर सकता है नीम का अर्क, शोध में बड़ा खुलासा
Zee News
भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) कोलकाता के अनुसंधानकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि नीम के पेड़ की छाल से निकलने वाला अर्क कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने में मदद कर सकता है.
नई दिल्लीः भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) कोलकाता के अनुसंधानकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि नीम के पेड़ की छाल से निकलने वाला अर्क कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने में मदद कर सकता है.
त्वचा रोगों में भी है फायदेमंद अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि भारत के लिए स्वदेशी नीम के पेड़ का उपयोग इसके परजीवी, जीवाणु और विषाणु रोधी गुणों की वजह से हजारों वर्षों से किया जाता रहा है. उन्होंने कहा कि छाल के अर्क ने मलेरिया, पेट और आंतों के अल्सर, त्वचा रोगों और कई अन्य बीमारियों के इलाज में मदद की है.
