
कोरोना के नए वैरिएंट पर WHO ने कहा- इन बातों का ध्यान रखें लोग
Zee News
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उत्सवों और समारोहों में सभी एहतियाती उपाय किये जाने चाहिए और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए.
नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप का पता चलने और कई स्थानों पर संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दक्षिणपूर्वी एशिया क्षेत्र के देशों से शनिवार को कहा कि वे सतर्कता बढ़ाएं और जन स्वास्थ्य सेवा एवं सामाजिक उपायों को मजबूत करें.
भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उत्सवों और समारोहों में सभी एहतियाती उपाय किये जाने चाहिए और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए. दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘‘हमें किसी भी कीमत पर सतर्कता कम नहीं करनी है.’’
More Related News
