
कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई लोगों की चिंता, 'डेल्टा प्लस' ने तीन राज्यों में दी दस्तक
Zee News
भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाले राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि राज्य में डेल्टा प्लस (Delta Plus) के 21 मामले सामने आए हैं.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हिंदुस्तान में भारी तबाही मचाई है. सिर्फ दूसरी लहर में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं. अब दूसरी लहर पर भारत ने लगभग काबू पा लिया है. आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में महज 42640 नए मरीज सामने आए हैं. एक तरफ जहां दूसरी लहर से भारत उभर रहा है वहीं कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाले राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि राज्य में डेल्टा प्लस (Delta Plus) के 21 मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा आगे कहा कि 15 मई से अब तक 7,500 नमूने लिए गए हैं जिनमें डेल्टा प्लस के करीब 21 मामले पाए गए हैं.'More Related News
