
कोरोना की Third Wave पर असर डालेंगे ये फैक्टर, आने में हो सकती है देरी
Zee News
देश में कोरोना की तीसरी लहर के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संबंध को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट के अब तक सिर्फ 51 मामले आए हैं और ऐसे में तीसरी लहर इसी वैरिएंट पर निर्भर करेगी, ऐसा कहना अभी जल्दबाजी होगी.
नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर अब कम हो रहा है लेकिन वायरस के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस ने एक्सपर्ट और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इसके साथ ही देश में जल्द ही कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका भी जताई जा रही है जिसे लेकर अब नई जानकारी सामने आई है. हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके आरोड़ा ने कहा कि कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट को तीसरी लहर के साथ पूरी तरह जोड़ना सही नहीं है. फिर भी तीसरी लहर से नए वैरिएंट के संबंध को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट के अब तक सिर्फ 51 मामले आए हैं और ऐसे में तीसरी लहर इसी वैरिएंट पर निर्भर करेगी, ऐसा कहना अभी जल्दबाजी होगी.More Related News
