
कोरोना की मार से नहीं बच पाई सरकार, इन मंत्रालयों को खर्चे में 20% कटौती के निर्देश जारी
Zee News
स्वास्थ्य, कृषि, उर्वरक, औषधि और खाद्य विभाग और मंत्रालयों को इस कटौती से अलग रखा गया है. इसके अलावा आवास और शहरी मामले, पेयजल, रेलवे, सड़क परिवहन, एमएसएमई और ग्रामीण विकास मंत्रालयों को भी 20 प्रतिशत खर्च प्रतिबंध के दायरे से छूट दी गई है.
नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने न सिर्फ आम आदमी बल्कि राज्य और केंद्र सरकारों का भी बजट बिगाड़ दिया है. ऐसे में केंद्र सरकार ने मंत्रालयों को अपने खर्चे सीमित रखने की सलाह दी है. केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान वह अपने खर्चे, कुल बजट आवंटन के 20 प्रतिशत तक ही सीमित रखें. कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार ने खर्चों को सीमित रखने के लिए किए जा रहे उपायों के तहत यह कदम उठाया है. हालांकि, स्वास्थ्य, कृषि, उर्वरक, औषधि और खाद्य विभाग और मंत्रालयों को इस कटौती से अलग रखा गया है. इसके अलावा आवास और शहरी मामले, पेयजल, रेलवे, सड़क परिवहन, एमएसएमई और ग्रामीण विकास मंत्रालयों को भी 20 प्रतिशत खर्च प्रतिबंध के दायरे से छूट दी गई है.More Related News
