
कोरोना का भारत में मिला वैरिएंट कहलाएगा 'Delta', WHO ने किया नामकरण
Zee News
WHO ने सोमवार को कहा कि कोविड वेरिएं के ये नए नाम मौजूदा वैज्ञानिक नामों में परिवर्तन नहीं करेंगे. वे नाम पहले की तरह ही भविष्य के भी वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रयोग किए जाते रहेंगे.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर जारी विवादों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना के वैरिएंट्स को नाम दे दिया है. ऐसा SARS-CoV-2 के मुख्य वैरिएंट्स को आसानी से याद रखने के लिहाज से किया गया है. WHO ने भारत में पहली बार मिले कोरोना वायरस के वैरिएंट का नाम डेल्टा (Delta Variant) रखा है. इतना ही नहीं, भारत में मिले दूसरे वैरिएंट को कप्पा के नाम से जाना जाएगा. WHO ने बताया कि ग्रीक अक्षरों का उपयोग करते हुए यह नामकरण किया गया है. दरअसल, हालही में कोरोना के B.1.617 स्ट्रेन को 'भारतीय वैरिएंट' कहे जाने पर भारत ने ऐतराज जताया था. WHO भी ये खुद कह चुका है कि वायरस के किसी भी स्ट्रेन या वैरिएंट को किसी भी देश के नाम से नहीं पहचाना जाना चाहिए. भारत में कोरोना वायरस का पहली बार पाया गया B.1.617 वैरिएंट अब तक 53 देशों में मिला है. इसे कोरोना का बेहद संक्रामक स्वरूप माना जा रहा है.More Related News
