
कोरोना का बढ़ता कहर: महाराष्ट्र में आए अब तक के सबसे ज्यादा COVID-19 केस
Zee News
महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोविड-19 (Coronavirus in Maharashtra) के 30,535 नए मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक के रोजाना मामलों में सबसे ज्यादा हैं.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोविड-19 (Coronavirus in Maharashtra) के 30,535 नए मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक के रोजाना मामलों में सबसे ज्यादा हैं. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,79,682 हो गई. वहीं 99 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 53,399 हो गई. इससे तीन दिन पहले ही कोविड-19 (COVID-19) के सबसे ज्यादा 25,833 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इससे पहले सितंबर, 2020 को 24,896 नए मामले सामने आए थे.More Related News
