
कोरोना काल मे बढ़ रही हैं Oxygen की मांग, पूरी नहीं करने पर प्लांट के मालिक को जान से मारने की धमकी
Zee News
Gaya Crime News: कैपिटल ऑक्सीजन कंपनी के मालिक मो. नैयर को आए दिन ऑक्सीजन नही देने पर लगातार फोन पर धमकी दी जा रही हैं कि 'अगर मेरा परिवार नहीं बचा तो तुम भी जिंदा नही रहोगे'.
Gaya: बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रभाव के चलते देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा रहा है. वहीं, बात अगर बिहार के गया कि करें तो जिले में भी कोरोना संक्रमण में प्रतिदिन एक नया रिकॉर्ड बन रहा है और हजारों की संख्या में लोग शहर से लेकर गांव तक इस संक्रमण का शिकार हो रहे हैं. वहीं, जिले में बढ़ते संक्रमण को लेकर मेडिकल ऑक्सीजन गैस की भी डिमांड बढ़ गई है. लोगों को अपने परिजनों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. ऐसी स्थिति में गया शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के गया पटना मुख्य मार्ग पर कंडी नवादा स्थित कैपिटल ऑक्सीजन कंपनी में दिन रात दर्जनों की संख्या में कर्मी लगे हुए हैं और ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहे हैं. ताकि हर इंसान के जीवन को बचाया जा सके. लेकिन बिगड़ते हालात और ऑक्सीजन की खपत अधिक होने के कारण आपूर्ति में समस्या आ रही हैं.More Related News
