
कोरोना काल में रेलवे ने 4,000 कोच को किया अस्पताल में किया तब्दील, इतने मरीजों का होगा इलाज
Zee News
जानकारी के मुताबिक रेलवे ने 4000 कोविड कोच तैयार करने में करीब 1000 करोड़ रुपये का खर्च किया है. इन कोचेस को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में तैनात किया जाएगा.
नई दिल्ली: कोरोना के दौर में रेलवे भी लगातार अपना अहम किरदार अदा कर रहा है. मुल्क भर में कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद के बीच अस्पतालों में बेड की किल्लत को देखते हुए रेलवे ने कोविड कोच को मरीजों की देखभाल के लिए तैयार कर लिया है. मौजूदा वक़्त में रेलवे के पास 4002 ऐसे कोच हैं, जिनको चलते-फिरते अस्पताल के तौर पर तब्दील कर दिया गया है. इसमें एक साथ 64,000 मरीजों की देखभाल की जा सकती है.More Related News
