
कोरिया जिला अस्पताल ने पोस्टमॉर्टम के बाद न शव दिया और न ही शववाहन, आखिरकार ऑटो से ले जानी पड़ी लाश
Zee News
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यह एक शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव नहीं दिया गया. परिजन परेशान होते रहे लेकिन अस्पताल प्रशासन निरीह बना रहा. घंटों इंतजार के बाद परिजनों को शव दिया गया, लेकिन उसे पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस नहीं दी गई.
सरवर अली/कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यह एक शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव नहीं दिया गया. परिजन परेशान होते रहे लेकिन अस्पताल प्रशासन निरीह बना रहा. घंटों इंतजार के बाद परिजनों को शव दिया गया, लेकिन उसे पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस नहीं दी गई. जिसके बाद परिजन शव को ऑटो पर रखकर 15 किलोमीटर दूर ग्राम नवगई ले गए. वहीं अस्पताल प्रबंधन से सवाल करने पर डॉ. एसके गुप्ता ने टका-सा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. अगर मामला मेरी जानकारी में होता परिजनों को शव वाहन उपलब्ध करवा देता.
इस मामले में मृतक के चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि उनके भतीजे की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल ले गए. जिला अस्पताल प्रबंधन ने पोस्टमॉर्टम के शव देने में घंटो समय लगाया. किसी तरह से शव दिया लेकिन उसे ले जाने के लिए शववाहन देने से मना कर दिया. मजबूरी में ऑटो पर लाश लेकर जाना पड़ी.
