
कोई खाने की चीज़ छोड़ने की ज़रूरत नहीं, ऐसे कर सकते हैं Fat Loss
Zee News
आज के दौर में हर कोई मोटापे को लेकर परेशान है। हर कोई अपने आपको फिट रखना चाहता है, शारीरिक तौर पर भी और मानसिक तौर पर भी। अगर लोग किसी से वज़न कम करने के बारे में पूछते हैं तो हर इंसान अपना एक अलग नुस्खा बताता है, कोई कहता है मैदा छोड़ दो, कोई कहता है आलू छोड़ दो, तो कु
नई दिल्ली/ समी सिद्दीकी: आज के दौर में हर कोई मोटापे को लेकर परेशान है। हर कोई अपने आपको फिट रखना चाहता है, शारीरिक तौर पर भी और मानसिक तौर पर भी। अगर लोग किसी से वज़न कम करने के बारे में पूछते हैं तो हर इंसान अपना एक अलग नुस्खा बताता है, कोई कहता है मैदा छोड़ दो, कोई कहता है आलू छोड़ दो, तो कुछ लोग लिक्विड डाईट लेने को कहते हैं। कई महाषय तो ऐसे भी होते हैं जो कहते हैं रात का खाना छोड़ देने से जिस्म की चर्बी घट जाएगी।
आपको बता दें कि यह सब बेकार की बाते हैं, साइंस के हिसाब से देखें तो इन चीज़ों से कोई फर्क नहीं पड़ता उल्टा आपको नुकसान पहुंच सकता है। कम खाने से आपके हॉर्मोन्स इम्बेलेंस (Hormones Imbalance) हो सकते हैं साथ ही आपकी ब्रेन हैल्थ, डाइजेस्टिव और हार्ट हेल्थ प्रभावित हो सकती है।
