
कैसे SKM ने टिकैत को किया दरकिनार? क्यों सबको लग रहा था वो लूट रहे किसान आंदोलन का श्रेय
Zee News
संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को किसान आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया. इस दौरान आंदोलन में प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और गाजीपुर बॉर्डर के सिपहसलार राकेश टिकैत को टैलेंडर बताया.
नई दिल्लीः चर्चा है कि 19 नवंबर को जैसे ही PM मोदी ने कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान किया, उसके बाद से संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पश्चिमी यूपी के किसान नेता राकेश टिकैत को साइडलाइन कर दिया था, जो गुरुवार को आंदोलन खत्म करने की घोषणा के दौरान जगजाहिर हो गया. पढ़िए ऐसी चर्चा क्यों है और इसकी वजह क्या है. "SKM के लिए आंदोलन के ओपनर राजेवाल जी हैं और राकेश टिकैत आखिरी व्यक्ति"- योगेन्द्र यादव
टिकैत को नहीं दिया आंदोलन का श्रेय संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसान आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया. इस दौरान SKM के बड़े नेता और आंदोलन में प्रवक्ता के तौर पर शुरुआत से ही सक्रिय योगेंद्र यादव ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और गाजीपुर बॉर्डर के सिपहसलार राकेश टिकैत को टैलेंडर बता दिया. योगेंद्र यादव ने बड़े मौके पर बातों-बातों में टिकैत को आंदोलन के श्रेय से दरकिनार कर दिया. एक सवाल के जवाब पर योगेंद्र यादव ने कहा कि "हमारे लिए पंजाब के किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ओपनर (सबसे पहले) हैं और राकेश टिकैत टैलेंडर (सबसे लास्ट) नेता हैं". इसके बाद लगभग ये सार्वजनिक हो गया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने राकेश टिकैत को अब पंगु कर दिया है.
